वायरल

अरे वाह! समय बचाने इस महिला ने एक ही दिन में काट डाली सालभर की सब्जियां…

एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने सोशल मीडिया पर अपने फ्रिज की फोटो शेयर किया है। महिला ने इतनी सब्जियां काट ली है जो वह अपने परिवार के लिए आने वाले एक साल तक पकाएगी। फ्रिज की फोटो शेयर करते हुए महिला ने लिखा, सब्जियां तैयार, एक साल की जरूरत के बराबर लग रही हैं।

महिला के फ्रिज में 15 किलो गाजर, 20 किलो आलू, 15 किलो मीठे आलू, 10 किलो टमाटर के साथ कद्दू और तोरई भी शामिल हैं। महिला दो बच्चों की मां है उसने बताया कि वह सिर्फ 45 यूरो (4060 रुपए) होल सेल मार्केट (खुदरा बाजार) से लाई है।



लोग हैरान रह गए जब महिला ने बताया कि उसने ये सारी सब्जियां एक दोपहर में काटकर पकाने के लिए तैयार कर ली हैं।फ्रिज में मौजूद सब्जियों के बारे में जानकारी देते हुए महिला ने कहा, कटा हुआ गाजर, भुना हुआ चकली, कटा हुआ आलू, कटे हुए प्याज।
WP-GROUP

महिला ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे रोज रात को रात का खाना बनाने से पहले सब्जी काटने में समय व्यतीत न करना पड़ा। महिला के अनुसार फ्रिज में मौजूद सब्जियां पूरी तरह से कच्ची हैं।द सन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा कि जब तक कटी हुई प्याज डिब्बे में अच्छी तरह से बंद रहेगी तब तक उसके खराब होने या बदबू आने की समस्या नहीं होगी।

यह भी देखें : 

क्या ‘अंडे भी एक्सपायरी’ होते हैं…पता नहीं… लेकिन यहां इसी डर से हर साल लोग फेंक देते हैं 72 करोड़ अंडे…

Back to top button
close