मुंबई। मुंबई और पश्चिम बंगाल और गुजरात के कई इलाकों में बारिश अपना कहर मचा रही है। बीते 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण महानगर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 इंच बारिश हुई तो वहीं गुजरात के वलसाड में 25 इंच बारिश हुई। आज मुंबई में सुबह 11.34 बजे हाई टाइड आने का खतरा है। लहरें 4.05 मीटर ऊंचाई तक उठ सकती है। वहीं, शाम 5.40 बजे लो टाइड आने का अनुमान है। मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे से फ्लाइट ऑपरेशंस रोकना पड़ा। कल हुई बारिश से मुंबई में 3 और बाकी महाराष्ट्र में बारिश संबंधी हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के वलसाड में 30 घंटे में 25 इंच वर्षा हुई है। भारी बारिश की वजह से उमरगांव तहसील के कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। आज भी वलसाड, सूरत और आसपास के इलाकों में एनडीआरएफ की टीम तैनात रखी गई है। मौसम विभाग ने चार दिन तक महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।
महानगर और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। रविवार शाम से राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हुगली नदी में आए ज्वार से पानी नहीं निकल पाने के कारण महानगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समुद्र में गए एक मछुआरे की भी मौत हुई है।
यह भी देखे : EXCLUSIVE : मानसून : बिलासपुर संभाग में आंधी-बारिश का कहर, कई घर उजड़े, विशालकाय पेड़ हुए धराशायी
Add Comment