राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चाम्पा। पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी जिससे युवक के पेट में गोली लगी। घटना जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव का है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छाया बर्मन और घायल युवक मनोज यादव के बीच विगत तीन-चार महीने पहले विवाद हुआ था जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था। बताया जाता है कि आरोपी छाया बर्मन और मनोज यादव के बीच पैसा देने के एवज में केस को राजीनामा किया गया था।
राजीनामा होने के बाद आरोपी छाया बर्मन ने मनोज को पैसा नहीं दे रहा था। कल रात मनोज आरोपी के घर के सामने गाली गलौच करते हुए पैसा मांगने लगा। इस बीच दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और विवाद काफी बढ़ गया और गुस्से मेें आकर छाया बर्मन ने मनोज पर फायरिंग कर दी जो गोली मनोज यादव के पेट में लगी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर दिया गया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Add Comment