छत्तीसगढ़

कंडे से बने होलिका से पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल… कई संस्थाएं आई आगे…

रायपुर। वृक्षों के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन के लिए एक पहल संस्था ने अभिनव पहल करते हुए इको फ्रें डली होलिका दहन को बढ़ावा दे रही है। एक पहल इस बार केवल कंडे से ही बने होलिका के दहन के इंतजाम किए हैं। यह संस्था स्वयं तो ऐसा कर रही है, साथ ही दूसरे टोलियों, सामाजिक संस्थाओं को इसके लिए भी प्रेरित कर रही ळें नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति इस सोच और प्रयासों की सराहना की है।





WP-GROUP

एक पहल संस्था के राजकुमार साहू और रितेश अग्रवाल ने बताया है कि ऐसा कर जहां हम हरे भरे वृक्षों को काटने और जलाने से रोकने का संदेश दे रहे हंै, वहीं गोबर के कंडों को लकड़ीनुमा आकार व मजबूती देकर पर्यावरण के अनुकूल होलिका दहन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कंडे के उपयोग के महत्व को बताते हुए इन्होंने बताया कि एक तो कंडे सस्ते पड़ते है ,वहीं दहन के बाद कंडों के तुरंत ठंडे होने से सड़कें खराब नहीं होती। दहन के बाद बची राख भी उर्वरक और कीटनाशक के रुप में उपयोगी है और लोग अपने घर लाकर गमलों,गार्डन में इसका बहुतायत में उपयोग करते हैं। एक पहल के सहयोग से अग्रसेन चौक में कंडे से बनी होलिका बनायी गयी ।इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाएं इस बार लकड़ी की जगह कंडे का उपयोग कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मांगना पीठासीन अधिकारियों को पड़ा महंगा…शासन ने अनिवार्य सेवानिवृत्त पर भेजनेे का किया फैसला…देखें ज्ञापन…

Back to top button