छत्तीसगढ़सियासत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की प्रशासकीय तैयारियां शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के लिए राज्य सरकार ने भी अपनी प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव अजय सिंह ने शुक्रवार शाम मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 2 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगा। सिंह ने इसके लिए विभागों में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानसून सत्र के लिए प्राप्त होने वाले प्रश्नों के तथ्यात्मक जवाब समय सीमा में दी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव विधानसभा में उनके विभागों की चर्चा के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय न छोड़े और बहुत अनिवार्य होने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाए।

यहाँ भी देखे : वर्दी की आन-बान और शान को बरकरार रखने पुलिस कर्मियों ने लिया प्रण

Back to top button