छत्तीसगढ़

ट्रेक्टर में जा भिड़ी बाइक…दो की मौत…एक गंभीर

कोंडागांव। जिले के फरसागुड़ा ब्लाक से 6 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग &0 में स्थित ग्राम बोरगांव ढाबा के पास कल देर शाम हुए हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक कुम्हार बडग़ांव पटेल पारा के रहने वाले थे।



फरसगांव थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि बाइक सवार तीन लोग कुम्हार बडग़ांव से चांदागांव जा रहे थे। फरसगांव से कुछ दूरी पर सामने जा रहे ट्रैक्टर को बाइक चालक नहीं देख पाया। जब तक वह गाड़ी पर नियंत्रण कर पाता तब तक वह ट्रैक्टर ट्राली के अंदर घुस गए।
WP-GROUP

अचानक हुए इस हादसे में रतिराम और महिला लछनी की मौत हो गई। एक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए रात को ही फरसगांव के सरकारी हास्पिटल भेज दिया। दोनों शवों का पीएम होने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी देखें : 

VIDEO: रेलवे ट्रैक पर इस हालत में मिले लड़का-लड़की के शव…जताई जा रहीं कई आशंकाएं…

Back to top button
close