ट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरल

VIDEO: सड़क पर कचरा, अनुष्का शर्मा ने कार सवारों को लगाई डांट, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उन सेलेब्स में शामिल हैं जो सोशल वर्क में काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने अधिकारिक साइट इंस्टग्राम पर इंडिया टीम के कप्तान और अनुष्का के पति विराट कोहली ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें अनुष्का अनजान शख्स को बीच सड़क पर फटकार लगाती दिखाई दे रही हैं। असल में कार में सवार लोगों ने बीच सड़क पर कचरा फेंक दिया था। जिसे अनुष्का ने देख लिया। उसके बाद अनुष्का ने उन्हें कार के अंदर से ही समझना शुरु कर दिया। वीडियो अनुष्का कहती हुई नजर आ रही है कि आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं। आप प्लास्टिक सड़क पर फेंका है। आपको डस्टबीन का इस्तेमाल करना चाहिए। कृपया आगे इस बात का ध्यान रखें।

Back to top button
close