नारायणपुर। नारायणपुर से ओरछा मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य में जिला पुलिस बल व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सुरक्षा प्रदाय किया जा रहा है। शनिवार को थाना ओरछा से रोड़ निर्माण कार्य की सुरक्षा हेतु जिला बल, छसबल एवं एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रोड़ निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकली थी। शनिवार को करीबन 10-15 की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों ने हमला करन दिया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर मिली है।
बताया जाता है कि पुलिस पार्टी जैसे ही बटुंमपारा ओरछा के पास पहुंची थी कि उन्हे नक्सलियों की उपस्थिति का अंदेशा हुआ जिस पर सतर्कता से आगे बढ़ रही थी तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अचानक हमला कर दिया। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस पार्टी को भारी पड़ते देख नक्सली जंगल-पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए। फ ायरिंग करीबन 15 मिनट तक चली। इस हमले में आरक्षक विनोद कुमार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया।
यह भी देखें : IED ब्लास्ट में 2 मवेशियों की मौत
Add Comment