छत्तीसगढ़

6 माह भी नहीं टिक पाई बापू की कुटिया, छत ढही

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल उद्यान कलेक्टोरेट परिसर में स्मार्ट सिटी के तहत बने बापू की कुटिया के निर्माण में हुए जमकर भ्रष्टाचार के चलते यह कुटिया 6 माह भी नहीं टिक पाई और इसकी छत ढह गई। प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मची लूट का यह जीता-जागता उदाहरण है। इस निर्माण कार्य पर कितनी राशि का टेंडर जारी किया गया था और खर्च कितना हुआ? इसकी जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि बापू की कुटिया के नाम पर आनन-फानन में निर्माण तो किया गया है, लेकिन निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया।

इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ज्ञात हो कि कलेक्टे्रट गार्डन में बनी बापू की कुटिया की छत गिरने की खबर से कलेक्टे्रट के अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। बापू की कुटिया का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने ढाई-तीन माह पूर्व ही किया था। सीनियर सिटीजन वर्ग के लिए समय बिताने के लिए किए गए इस कुटिया निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण कार्य के 6 माह बीतने के पूर्व ही इसकी छत ढहने से अब निर्माण में जमकर धांधली होने के आरोप लग रहे हैं।

 यह भी देखे – छत पर सोया था अधेड़, करवट ली और…

Back to top button
close