अंबिकापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार सुबह दरिमा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भावभिनी विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शाह को अम्बिकापुर में सम्पन्न हुई विकास यात्रा और आमसभा पर आधारित फोटो एल्बम भेंट किया।
श्री शाह को दरिमा हवाई अड्डे पर प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, श्रम एवं खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े, आदिम जाति मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की उप पुलिस महानिरीक्षक नेहा चम्पावत, कलेक्टर किरण कौशल, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, राज्य सहकारी बैंक के संचालक अखिलेष सोनी, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह देव, और जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।
यह भी देखे – हम किसी को हराने की नहीं, विकास की नीति बनाते हैं : अमित शाह
Add Comment