रायपुर। शिक्षक पंचायत ननि मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे और केदार जैन मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों के साथ कवर्धा पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय मोर्चा के पदाधिकारियों की अहम बैठक ली और प्रांतीय गतिविधियों से अवगत कराया। संविलियन को लेकर जिले के शिक्षाकर्मियों को मोर्चा की आगामी रणनीतियों के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई। बैठक के बाद सांसद अभिषेक सिंह से भी सौजन्य भेंट की गई। प्रदेश संचालक विरेन्द्र दुबे ने मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा ने वेतन विसंगति दूर करते हुए सबका संविलियन करने की मांग रखी है। कमेटी की रिपोर्ट भी अब सौंपी जा चुकी है,अत: मुख्यमंत्री जी जल्द ही संविलियन की सौगात पूरे प्रदेश को दें।
प्रदेश संचालक केदार जैन ने संविलियन के आंदोलन में संघर्षरत कवर्धा क्षेत्र के समस्त शिक्षाकर्मियों में जोश भरते हुए कहा कि अब निर्णायक दौर में हैं, और संविलियन प्राप्ति हेतु हरसंभव प्रयास हमें जारी रखने हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा और कवर्धा जिला संचालक शिवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में जिले के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षाकर्मी सम्मलित हुए। प्रांतीय संचालकों के उद्बोधन ने सभी शिक्षाकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार किया और मोर्चा के आगामी रणनीति में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह, मोर्चा उपसंचालक धर्मेश शर्मा, ओमप्रकाश बघेल, भानु डहरिया, ताराचंद जायसवाल, संतोष शर्मा, अब्दुल आसिफ खान, कार्तिक गायकवाड़ एवं कवर्धा जिले के मोर्चा संचालक सम्मलित थे।
यहाँ भी देखे : EXCLUSIVE: पद्मश्री तीजन बाई को पड़ा दिल का दौरा, सेक्टर-9 में भर्ती
Add Comment