उरई। आपसी मनमुटाव के चलते पति-पत्नी में लम्बे समय से विवाद चल रह था। कुछ महीने पूर्व ही न्यायालय के आदेश के दोनो साथ रहने लगे थे। बीती शाम को जंगल में डाव काटने गये पति ने पहले कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद तमंचे से गोली मारकर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकरी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के आटा थाना के ग्राम ददरी निवासी राम सिंह कल शाम अपनी पत्नी अनीता के साथ गांव के बाहर जंगल मे घर के लिए छप्पर बनाने हेतु डाव काटने गया था। वही देर शाम होने के बाद भी जब उक्त पति-पत्नी घर नही पहुंचे तो परिजनों में चिंता हुई। परिजनों ने तड़के सुबह खोजबीन की तभी जंगल में पत्नी का शव धारदार हथियार से कटा मिला व पति का शव गोली लगा मिला। दोनो का शव पास में पड़े थे। पूछताछ में परिजन व ग्रामीणों ने भी बताया कि उक्त पति-पत्नी का लंबे समय से मनमुटाव के चलते न्यायालय में भी मामला चला। विगत दिनों 21 मार्च को न्यायालय मे उक्त पति-पत्नी का समझौता हो जाने पर दोनो फिर से एक साथ रहने लगे थे।
यह भी देखें : ओला कैब ड्राइवर ने फोटो खींचने के बहाने युवती से जबर्दस्ती उतरवाए कपड़े…
Add Comment