चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में श्री पुनिया के साथ चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रतिपक्ष के नेता टी एस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, छाया वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कोरिया जिले की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का बूथ लेवल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया डॉ महंत सहित आला नेता मंच पर ना बैठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार के 4 साल और राज्य में भाजपा सरकार के 14 साल की वादा खिलाफी को लेकर जनता के बीच जाए। प्रदेश में जारी भ्रष्टाचार से जनता बेहद परेशान, विकास के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। आज भी लोग मूलभूत समस्याओं से दूर है। भरतपुर सोनहत में बिजली की आंख मिचौली से हर कोई परेशानी में है। उन्होने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवेल पर कार्य के4ने के टिप्स दिए।
वही चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ महंत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से शपथ दिलाई, उन्होंने कहा कि टिकट जिसे मिलेगा सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
पार्टी को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। बूथ और सेक्टर स्तर पर चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे की बात कही। उन्होंने लोगो को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सुचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य बीमा योजना को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने को कहा।
प्रतिपक्ष के नेता श्री सिंहदेव ने कहा कि सरकार अच्छे से न चले तो प्रजा तंत्र किस काम का, उन्होंने कहा कि यहां से चुनाव जीत कर गई जो संसदीय सचिव है उससे क्या आपने क्षेत्र में सुधार हुआ? हर कुछ कमीशन से हो रहा है, छत्तीसगढ़ में दवाई खरीदी में कमीशन,किताबो की छपाई में कमीशन, बीते चुनाव में गुलाब ज्यादा अंतर से नहीं हारा, हम ज्यादा पीछे नही है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अब जनता सब समझ चुकी है। कंग्रेसी नेता रविन्द्र चौबे ने कहा कि परिवर्तन की लहर छत्तीसगढ़ से ही शुरू होगी। लोग भाजपा सरकार से त्रस्त है। 14 साल में विकास कहा है पूछने पर रायपुर की सड़क दिखाते हैं।
वन अधिकार का लाभ नहीं मिल रहा है।बेरोजगारों को रोजगार देने वादा किया था पर दुर्भाग्य राजगार नहीं मिला। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है।
इस अवसर पर अम्बिका सिंहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नज़ीर अजहर, प्रभा पटेल, पीसीसी सदस्य गुलाब कमरों, प्रवीर भट्टाचार्य, प्रदीप गुप्ता, सोनहत से गुलाब चौधरी, कृष्णा राजवाड़े,राजन पांडेय,लालमन सिंह नेताम पुष्पेंद्र राजवाड़े, लव प्रताप सिंह इस्लाम खान, अविनाश पाठक शिवनाथ सोनवानी पवन जैसवाल नीलेश साहू सन्तोष यादव लालमन राजवाड़े राजेश प्रताप सिंह शिवरतन चिकंजुरी, रमेश मिश्रा राजाराम बनारसी साहू रमेश मिश्रा विरेंद्र साहू वीरेंद्र राजवाड़े विक्रम राजवाड़े सहित काफी संख्या में कांग्रेसीजन उपस्थित थे।
Add Comment