रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah CG) का 10 जून को छत्तीसगढ़ आना प्रस्तावित है। वे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास यात्रा में शामिल होंगे। श्री शाह के अंबिकापुर दौरे में आंशिक रूप से फेरबदल किया गया है। पहले श्री शाह अंबिकापुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी दिन दिल्ली वापस लौटने का था, लेकिन सूत्रों के अनुसार श्री शाह रात्रि अंबिकापुर में ही विश्राम कर सकते हैं तथा दूसरे दिन वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान वे अंबिकापुर में पार्टी के नेताओं से चुनाव को लेकर चर्चा भी करेंगे। श्री शाह के कार्यक्रम में फेरबदल को लेकर हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।
यह भी देखें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को अंबिकापुर में करेंगे सभा को संबोधित (Amit Shah CG)
(27 May 2018) :
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को अंबिकापुर में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की विकास यात्रा में शामिल होंगे, इसके साथ ही वे एक सभा को संबोधित भी करेंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को अंबिकापुर आने वाले हैं। अभी प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के विकास यात्रा में शामिल होने तथा यात्रा के मध्य ही एक विशाल सभा को संबोधित करने का है। श्री शाह विकास यात्रा तथा सभा को संबोधित कर तत्काल वापस लौट जाएंगे।
हालांकि अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा नेता उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। इसके पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरगुजा में सभा की थी, माह भर के भीतर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से इसी क्षेत्र में आ रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां अब तेज हो गई हैं।
Add Comment