जगदलपुर। प्रदेश के दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में हुई घंटेभर की झमाझम बारिश से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही नगरवासियों को नौतपा के भीषण गर्मी से राहत मिली है।
गुरुवार की सुबह अंचल के लिए खुशनुमा मौसम के साथ आई। सुबह से दोपहर तक लोग गर्मी और उसम से परेशान थे। इसके बाद गरज-चमक और तेज हवाओं के काली घटाएं बरस पड़ी। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम फुहारें पड़ती रही। खुशनुमा मौसम ने लोगों को नौतपा की गर्मी से राहत दी। किसानों के चेहरे भी खिल गए।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले चौबीस घंटों के दौरान बस्तर में मौसम का मिजाज काफी हद तक बिगड़ सकता है। इस दौरान बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर तेज आंधी-तूफान के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा बस्तर संभाग में ही कहीं-कहीं पर भयंकर गर्जना के साथ जोरदार बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा तेज आंधी चल सकती है। इधर मानसून के नजदीक आने के बाद भी प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है।
यहाँ भी देखे – बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत
Add Comment