क्राइमदेश -विदेश

ससुराल में विवाद के बाद मायके पहुंची बड़ी बहन, यहां भी हुआ विवाद, नाराज भाई ने अपनी तीन बहनो पर बरसा दी गोलियां…

बरेली। बदायूं में एक युवक पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी तीन बहनों पर ताबड़तोड़ गालियां बरसा दीं। वह भी तब, जब से इन सबसे अंजान सो रही थीं। अचानक वह पहुंचा और लगातार कई गोलियां चलाई, इसके बाद वह फरार हो गया। जिन तीन लड़कियों को गोली मारी गई, उसमें एक की मौके पर मौत हो गई। बाकी दो की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बदायूं के कादरचौक निवासी राहत हुसैन की बड़ी बहन का ससुराल में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद वह मायके चली गई। बुधवार की रात को राहत ने इस पर नाराजगी जताई। इसको लेकर विवाद हुआ मगर उस वक्त शांत कर दिया गया। रात करीब दो बजे उसकी तीन बहनें सो रही थीं। इसी दौरान राहत हुसैन कमरे में पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात में 18 साल की नाजरीन की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य बहनें यासमीन और खुशनसीब खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। प्रकरण में मां ने अपने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी देखें : शराब के नशे में महिला सरपंच ने की उपसरपंच से मारपीट

Back to top button
close