
रायपुर। विकास खोजो कार्यक्रम मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देशानुसार विकास खोजो यात्रा कल 31 मई को खैरागढ़ विधानसभा के छुईखदान और गंडई पहुंचेगी, फिर यात्रा मुख्यमंत्री के गृह जिला कवर्धा के सिलहाटी और लोहारा में पहुंचकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता से संवाद करेगी। शाम को विकास यात्रा ओडिया (पंडरिया), कवर्धा शहर से होकर पंडरिया शहर में नुक्कड़ सभा में जनता से संवाद करेगी।
एक जून को विकास खोजो यात्रा अपने अगले गंतव्य भाटापारा विधानसभा के सिमगा से प्रारंभ होकर नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट, संबलपुर पहुंचेगी। जहां नुक्कड़ सभा का मंचन किया जायेगा। शाम को यात्रा पंडरभ_ा होते हुये मुंगेली शहर पहुंचेगी। मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि दिनांक दो जून को विकास खोजो यात्रा मस्तुरी, मुलमुला (अकलतरा), पामगढ़ अकलतरा, तिलई, बंजारी एवं जांजगीर-चांपा में समाप्त होगी। गत दिनों विकास खोजो यात्रा के दौरान प्रदेश्ज्ञ के हजारो लोगो ने अपनी व्यर्था और रमन सरकार के वादा खिलाफी पर मुखर होकर विकास खोजो यात्रा की टीम से चर्चा किया। विकास खोजो यात्रा को आम जनता से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।