बिलासपुर। आज खेत मेें एक युवक की जली हुई लाश मिली है। बताया जाता है कि दो दिन पहले जमीन बंटवारे को लेकर मृतक का अपने चाचा से विवाद हुआ था। और विवाद के बाद वह घर भाग गया था। इसके बाद उसकी जली हुई लाश मिली है। इस संबंध में कुछ भी अभी नहीं कहा जा सकता है कि यह हत्या है या आत्महत्या। बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
हिर्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सर्करा निवासी मनीष कुमार चौहान की आज गांव के खेत में जली हुई लाश मिली है। मृतक का 27 मई को अपने चाचा से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इस बात को लेकर मनीष घर से भाग गया था। और आज सुबह अचानक गांव से आधा किलोमीटर दूर पर खार में उसकी लाश मिली।
यहाँ भी देखे – अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी, सांस लेने में हो रही तकलीफ, दिल्ली के मेदांता अस्पताल किया जा रहा शिफ्ट…
Add Comment