
राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बम्हनीडीह में अंचलवासियों को करोड़ों की सौगात दी। चिलचिलाती धूप में विकास यात्रा को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह का चांदी की गदा और केले की रेसा से बने वस्त्र से सत्कार किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर और सांसद कमला देवी पाटले समेत भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्र की जनता शामिल हुए।
302 करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए डॉ रमन सिंह ने क्षेत्रवासियों को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्षो में जिस कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा देकर राज करती रही और देश की जनता का शोषण करती रही और अब जब हमारी सरकार देश और प्रदेश को विकास की रास्ते मे लाई है तो अब वो विकास तलाश रहे है विकास देखना है तो जांजगीर आ जाइए जहाँ 90 प्रतिशत सिंचित खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसानों का चेहरा खिल गया है। वहीं सरकार द्वारा सड़क बिजली पानी की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे विकास कार्य नजर आने लगेगा।
बम्हनीडीह की भीड़ को देखकर जनता के उत्साह की तारीफ की और विधानसभा चुनाव के दौरान ये भीड़ चार गुना अधिक आकर जिताने का दावा किया। वही दहिदा और बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी में पुल निर्माण की सौगात दी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 30 हजार 330 किसानों को 46 करोड़ 89 लाख रूपये धान बोनस, 10 हजार 369 लोगों को आबादी पट्टा, 2600 श्रमिकों को सायकल एवं 03 हजार 50 श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण तथा 25 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसायकल का वितरण भी किया गया।
यहाँ भी देखे – प्रधानमंत्री ने हितग्राहियों से की सीधी बात- पूछा उज्जवला योजना से लाभ मिल रहा या नहीं… सारागांव की मीना ने कहा-