वायरलस्लाइडर

धोनी के इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीता, देखिए धोनी और बेटी जीवा की क्यूट तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर आईपीएल खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमा लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-11 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। अंबाती रायुडु के जीत का चौका लगाने के बाद चेन्नई खिलाडिय़ों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेन्नई के खिलाड़ी दौड़-दौड़े मैदान पर आए और जमकर जश्न मनाया। इस दौरान धोनी के अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।


धोनी की बेटी जीवा के साथ फाइनल मैच के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धोनी इस तस्वीर में मैदान पर बेटी जीवा को गोद में लिए हुए और माइकल क्लार्क से कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैच के बाद धोनी अपनी पत्नी और बेटी के पास गए। उन्होंने जीवा को अपनी गोद में उठा लिया और मैदान पर भी वह जीवा के साथ दिखे। इस दौरान एक क्यूट मूवमेंट आया जब जीवा ने अपने पिता धोनी को मैंगो ड्रिंक ऑफर की। इस क्यूट तस्वीर को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

यहाँ भी देखे – पत्नी से सैलरी छुपाने वाले जरूर पढ़े ये खबर

Back to top button
close