नई दिल्ली। पूरे देश में गर्मी की तपन जारी है। वहीं उत्तर भारत के 9 राज्य भीषण लू की चपेट में है। इसके साथ ही पूरे देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश का खजुराहो रविवार को देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.2 डिग्री तक चढ़ गया। उधर, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं। वहीं, राजस्थान के बूंदी, झालावाड़ और बारां में तापमान 48 डिग्री पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में भी 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है।
रात में भी तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र में अकोला के बाद मध्य प्रदेश के सतना में रात का तापमान सबसे ज्यादा 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर भारत में अगले 5 दिन तापमान में कोई गिरावट आने का अनुमान नहीं है। महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे और उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
यह भी देखे – देखें वीडियो…. फिटनेस चैलेंज पर दीपिका के पुराने वीडियो की यूजर्स ने खोल दी पोल, जानें क्या-क्या कह रहे यूजर्स
Add Comment