Breaking Newsदेश -विदेशवायरल

नहीं रही ‘पाकीजा’ की यह हीरोइन, मुंबई के वृद्धाश्रम में हुआ निधन

नई दिल्ली। फिल्म पाकीजा की एक्ट्रेस गीता कपूर का शनिवार सुबह 9 बजे मुंबई के एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा में गीता ने राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाया था। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने गीता के निधन की खबर की पुष्टि की है। अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमें गीता का शव नजर आ रहा है।

अशोक ने अपने ट्वीट में लिखा- 57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे. ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली. हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था।

यह भी देखे –  मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए

Back to top button
close