रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। शासन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जिस तरह से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है, इसे जनता भी देख और समझ रही है।
उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने आज कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री पुनिया ने कहा कि किसानों के बोनस के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने राज्य शासन को चौतरफा घेरा। यही वजह है कि शासन को अपने कई निर्णय बदलने पड़े। इसी तरह शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर आंदोलन की बात कही गई तो रात के अंधेरे में सरकार ने समझौता का रास्ता अपना लिया। श्री पुनिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है और प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत विपक्षी की भूमिका में खरी उतरते आ रही है। कांग्रेस चुनाव के पूर्व तक एक बेहतर और सशक्त विपक्षी की भूमिका में ही रहेगी।
प्रदेश की जनता इस बात से भलीभांति परिचित हो चुकी है और कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है। श्री पुनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं पर कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत है और फिलहाल किसी भी राजनातिक पार्टी से समझौता का कोई प्रस्ताव अथवा विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता परिवर्तन के मूड में है, कांग्रेस ने अब तक जितने भी भ्रष्टाचार, घोटाले का मुद्दा उठाया और विरोध दर्ज कराया है, इससे जनता भी समझ चुकी है कि राज्य में परिवर्तन होना जरूरी है। इस लिहाज से भी कांग्रेस की स्थिति प्रदेश में काफी मजबूत है।
यह भी देखें : सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच कांग्रेस की संकल्प यात्रा शुरू
Add Comment