मुंगेली। दो दिन पहले हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे में ही सुलझा लिया है। खैरवार के रहने वाले पुष्प कुमार गेंदले की ग्राम भुसणडी के तालाब के पास 21 मई को लाश मिली थी। इस मामले में ं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले पुष्प कुमार का आरोपी हरदयाल साहू एंव गजाधर कश्यप के घर में आना-जाना था।
इसी दौरान उसका वहां की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया और उससे शारीरिक संबंध में बन गए। इस संबंध की जानकारी जब आरोपियों को हुई तो उन्होंने पुष्प कुमार को रास्ते से हाटने की योजना बनाई। उन्होंने पुष्प कुमार को समझाया भी, लेकिन उसका घर आना बंद नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी हरदयाल साहु व गजाधर कश्यप ने जरहागांव के ढाबा में शराब पी और खाना खाया और फिर षडयंत्र करके पुष्प कुमार को बुलाया। जैसे ही पुष्प कुमार पहुंचा दोनों ने उस पर लाठी-डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के मामले में शामिल होने की भनक पुलिस को लगी तो उन्होंने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गए और जुर्म कबुल लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी, राड और कपड़े जब्त किए है।
यह भी देखें : अवैध संबंध के चलते हुई थी वृद्ध की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Add Comment