जगदलपुर। रमजान के महीने में रोजा रखने वाले रोजेदारों के लिए खजूर का अपना खास महत्व है। इसकी वजह यह है कि खजूर खाने से रोजा रखने वाले रोजादारों को प्यास का अनुभव दिन के भीषण गर्मी में नहीं होता। इस कारण रोजेदारों को खजूर इस भीषण गर्मी में भरपूर राहत दे रहा है। इस कारण बाजार में खजूर की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों ने इस वर्ष सउदी अरब से आये हुए मुंबई पहुंचे खजूर की बड़ी खेप मंगवाई है जो हाथोंहाथ बिक रही है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों गर्मी में लाल खजूर सहित काला खजूर बिना बीज का खजूर जैसे उत्तम गुणवत्ता के खजूर उपलब्ध है। रमजान के महीने में खजूर खाने के बारे में बताते हुए रोजादारों ने कहा कि खजूर खाने से कई लाभ होते हैं। इस संबंध में यह मान्यता है कि खजूर में कई प्रकार के पोषण तत्व के साथ-साथ ब्लडप्रेशर, डीहाईड्रेशन, रक्तचाप व ह््रदय को भरपूर ताकत के तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं तथा यह एक संतुलित प्राकृतिक आहार है। जिसका सेवन इस गर्मी के दिनों में भी लाभप्रद हो रहा है।
यहाँ भी देखे – एबी डीविलियर्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
Add Comment