भोपाला। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन के साथ-साथ चुनावी गणित भी बिठा रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं सुरेश पचौरी को इलेक्शन प्लानिंग का चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से ये ऐलान किया,
जिसमें उन्होंने कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के लिए दिग्विजय सिंह और 12 अन्य सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया है। साथ ही इलेक्शन प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन के लिए सुरेश पचौरी और आठ अन्य नाम शामिल किए गए है। 20 जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है। कि कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के दौरान कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समित की कमान सौंपी गई थी। साथ ही चार को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया था।
यह भी देखें : मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ धमतरी जिला न्यायालय में परिवाद दायर
Add Comment