Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

EXCLUSIVE : बलरामपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

बलरामपुर। अम्बिकापुर से जोकपाठ चलने वाली एक यात्री बस के पलट जाने से कई यात्री घायल हो गए। बस आज सुबह जोकपाठ से अम्बिकापुर जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस और अस्पताल के कर्मी एम्बुलेंस के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 के करीब यात्री सवार थे।


बहरहाल शंकरगढ़ अस्पताल में छह घायलों का इलाज चल रहा है। किसी को गंभीर चोट नही आई है। पुलिस के मुताबिक बस अगर पलटने के बाद खाई में गिरी होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।

यह भी देखे – EXCLUSIVE : धमतरी के डाक बंगला वार्ड की कई दुकानों में भीषण आग, हड़कंप

Back to top button
close