छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव फेसबुक के जरिए हुए लोगों से रूबरू…सवालों के दिए जवाब…सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की दी जानकारी…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कल शाम फेसबुक लाइव के जरिए कोविड-19 से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने इस बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

फेसबुक लाइव में लोगों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने प्रदेश में लॉक-डाउन के मद्देनजर लोगों को मुहैया कराई जा रही जरूरी सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। श्री सिंहदेव ने करीब आधे घंटे तक लाइव रू-ब-रू होकर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में लोगों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने इससे निपटने सरकार की तैयारियों के बारे में भी लोगों से जानकारी साझा की।

Back to top button
close