छत्तीसगढ़सियासत

सड़क पर घायल युवक, मंत्री, कलेक्टर ने रोक दिया काफिला, सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल की मदद

बालोद। बृजमोहन अग्रवाल जब बालोद से विकास यात्रा की तैयारियों का जायजा लेकर लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में एक युवक सड़क पर पड़ा था। बुरी तरह घायल युवक को देखकर कृषि मंत्री रुके तो उनके साथ पूरा काफिला भी थम गया, जिसमें कलेक्टर बालोद भी शामिल थे। उनके साथ कई अधिकारी भी थे। मंत्री, कलेक्टर ने खुद गाड़ी से उतरकर घायल युवकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गई। जानकारी के मुताबिक बालोद व जगतरा के बीच पुल में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल हो गया।

उसके सिर और कंधे में चोंटे आई थी। सड़क से काफिला गुजर रहा और उन्होंने युवक को देखा और सहायता के लिए रुके। जैसे ही काफिल रुका सुरक्षाकर्मी और अधिकारी सभी धड़ाधड़ नीचे ऊतरे और घायल को देखने लगी। चोंट की गंभीरता को समझने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक के सिर को किसी तरह बांधने का प्रयास किया। तब तक अधिकारियों ने एंबुलेंस को फोन करके तत्तकाल आने का संदेश दे दिया था। एंबुलेंस आने के बाद युवक को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

यह भी देखें : राजनाथ छत्तीसगढ़ में और नक्सली हमला, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री जवाब दें, बयान देने से नहीं निकलेगा हल: डॉ. महंत

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471