
संजय सोनी, रायपुर। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ ने धरना दिया।
उनकी मांगें नियमितिकरण और स्थायीकरण है। वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष कमल नारायण साहू ने कहा है कि 7000 कर्मचारी हिमचाल प्रदेश में 7 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और मध्यप्रदेश में 2 से 3 वर्षों जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, उनकी नियमितिकरण की मांग को देखते हुए वे भी नियमितिकरण व स्थायीकरण चाहते हैं। इसके लिए आज से वे अनिशिचतकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।