देश -विदेशवायरल

डिलिवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंची महिला…महज 9 मिनट के अंदर इतने बच्चों को दिया जन्म…जानकर रह जाएंगे दंग…

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, दुनियाभर में 4।7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है।



महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया, थेलमा स्वस्थ है।
WP-GROUP

अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन 790 ग्राम से लेकर 1।3 किलो के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में उन्हें रखा गया है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है, उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।

यह भी देखें : 

ऑटोवाले की इस हरकत से परेशान लड़की ने चलती गाड़ी से लगा दी छलांग…नशे में धुत था ड्राइवर…कर रहा था ऐसी हरकत…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471