क्राइमदेश -विदेश

छेड़खानी पर महिला मुक्केबाज ने 4 मनचलों को भरे बाजार जमकर धुना

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ मनचलों को सबक सिखाते हुए एक महिला मुक्केबाज ने 4 मनचलों की जमकर धुनाई की। महिला मुक्केबाज ने इन मनचलों की पिटाई तो की ही, साथ ही पुलिस को फोन करके 2 मनचलों को गिरफ्तार भी करवा दिया। दिल्ली अक्सर लड़कियों से छेड़छाड़ और कमेंट करने के मामले सुनने को मिलते हैं।

दिल्ली के निहाल विहार में महिला मुक्केबाज ने लड़कों के फब्तियां कसने पर चुप्पी नहीं साधी बल्कि उन्हें जमकर सबक सिखाया। घटना के दिन वह रोज की तरह प्रैक्टिस के बाद अपने कोच के साथ निहाल विहार जा रही थी तभी 3 अलग-अलग बाइकों पर सवार 6 मनचलों ने उनके आगे पीछे बाइक चलानी शुरु कर दी। मना करने पर भी वो नहीं माने। महिला मुक्केबाज ने पहले उन्हें डांटा। इसके बाद भी मनचलों नहीं मानें और गालीगलौज करने लगे, जिसके बाद महिला मुक्केबाज रुकी और उनकी धुनाई शुरु कर दी।

यह भी देखें : छेडख़ानी करने वाले बाबाओं को पीट डाला महिलाओं और किन्नरों ने, हत्या करवाने का भी शक, पढ़े पूरी खबर

Back to top button
close