रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 22, 23 और 24 मई को विकास यात्रा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बालोद ,धमतरी और राजनांदगांव के जिलों का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को रायपुर से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह11.30 बजे बीजापुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय भोपालपट्टनम पहुंचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे बस्तर जिले के ग्राम जैबेल और शाम 5 बजे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम बचेली की आमसभाओं सम्बोधित करेंगे। 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ. सिंह बचेली में सुबह 9.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के बाद 10.50 बजे बचेली से हेलीकाप्टर से रवाना होकर 11.30 बजे कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय अंतागढ़ पहुंचेंगे। वहां आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह दोपहर 3 बजे चारामा, 3.50 बजे बालोद जिले के ग्राम कोचवाही और शाम 4.45 बजे जगतरा, 5.15 बजे बालोद गहन, 5.40 बजे पुरूर चैक में आयोजित स्वागत सभाओं में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.25 बजे धमतरी जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां रोड शो के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात में धमतरी में विश्राम करेंगे। 24 मई को मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे धमतरी में पत्रवार्ता के बाद 10.50 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे बालोद जिले के विकासखंड गुण्डरदेही के ग्राम अर्जुन्दा पहुंचकर वहां आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया, 2.50 ग्राम कोकपुर, 3.30 बजे डोंगरगांव, 4.20 बजे अर्जुनी, 4.50 बजे रामपुर में आयोजित स्वागत सभाओं में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद सीएम रात में राजनांदगांव में ही रुकेंगे।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री ने फिर किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- जहां-जहां कांग्रेस ने घोषणाएं की वहां-वहां हारी
Add Comment