
रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे में कहा कि आज जज से लेकर प्रेस तक डरे सभी डरे हुए है। भाजपा की सरकार ने सबको अपने हिसाब से चलाना चाहती है। इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुझे तो इस बात पर हंसी आ रही है कि कांग्रेस किस हैसियत से लोकतंत्र की दुहाई देती है। लोकतंत्र की हत्या और चीरहरण करने वाली पार्टी है कांग्रेस। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने देश में इमरजेंसी कांग्रेस की ही देन है। देश के लोगों को बिना कारण जेल में डाल दिया गया था।
प्रेस में सेंसरशिप लगा दी गई थी। 1984 के दंगा भी कांग्रेस की देन है। श्री कौशिक ने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं। श्री कौशिक ने कहा राहुल गांधी का पाकिस्तान से नजदीकी होगी तभी उन्हें ऐसा लगता है। कौशिक ने अरविंद नेताम की कांग्रेस वापसी पर कहा कि लगातार चुनाव में उनकी पराजय हुई है। उनके कांग्रेस में जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा कौशिक ने कहा कि अभी अभी कर्नाटक के चुनाव सम्पन्न हुआ है। राहुल गांधी ने धुंआधार प्रचार किया, लेकिन नतीजा यह साबित हो गया कि वे जहां जाते हैं पार्टी हार जाती है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कांग्रेस ने नारा दिया है वक्त है बदलाव का जिसे देश की जनता सच करती दिख रही है। जिसका एक ताजा उदाहरण है कर्नाटक जहां जनता ने कांग्रेस को परास्त कर बदल दिया है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केवल काल्पनिक बातें कर देश को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए है जिसका जवाब लगातार देश की जनता कांग्रेस को दे रही है। घटते जनाधार के बीच राहुल गांधी लगता है मानसिक रूप से परेशान है इसलिए वो जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है इससे लगता है कि उन्हें आने वाले दिनों में विशाल पराजय का भय सताने लगा है।
भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा जनसम्पर्क यात्रा के बाद विकास यात्रा में जनमानस का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। चौथी बार हमारी सरकार बनना तय है । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने कमजोर कुनबे की चिंता करें और संसदीय परम्पराओं का ख्याल भी रखें।Budget Products
यह भी देखें :- राहुल गांधी का रोड शो, यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर 4 सेक्टरों में बांटा रुट, ड्यूटी चार्ट जारी, सूची, देखें कहां होगा कौन…