ट्रेंडिंगमनोरंजनवायरल

वॉयरल वीडियो: प्रिया वॉरियर का साइंस लैब में हीरो के साथ रोमांस

आंखें मटकाकर रातों रात मशहूर होने वाली ये मलयाली एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म उरु आदर लव के दूसरे गाने का टीजर लांच किया गया है। इसमें प्रिया प्रकाश और उनके हीरो रोशन केमिस्ट्री लैब में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस टीजर में भी प्रिया प्रकाश की आंखों की कई अदाएं देखी जा सकती है। अपने मजेदार एक्सप्रेशंस के दम पर फिर एक बार प्रिया सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो रही है। इससे पहले भी वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इस टीजर में वह आंख मारती नजर आई थीं और उसके बाद उनका ये एक एक्सप्रेशन यूट्यूब पर वायरल हो गया था। उन्हें नेशनल क्रश से लेकर विकिंग गर्ल तक कई नाम भी दिए गए थे। इतना ही नहीं वह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रेटी भी बन गई थीं। प्रिया प्रकाश सिर्फ 18 साल की हैं। वह केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं. यहां के विमला कॉलेज से वह बी कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है।

यह भी देखें : प्रिया वॉरियर को टक्कर दे रही है आफगान गर्ल नेदा वफा, सोशल मीडिया में है खूबसूरती की मालिका, देखें वीडियो

Back to top button