दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 व 18 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में सभा लेंगे और दुर्ग में पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में एक सभा लेंगे। इसके अलावा वे दुर्ग से रायपुर तक एक बाइक रैली में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के दौरे से पहले एसपीजी की टीम दुर्ग पहुंची और उसने सभी ऐसे स्थानों का दौरान किया, जहां राहुल गांधी जाएंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ विचार-विमर्श किया।
उनके आने से पहले सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के लिए तैयारियां की जा रही है। टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस को भी दिशानिर्देश दिए है। एसपीजी के निरीक्षण के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद ताम्रध्वज साहू, दुर्ग एसपी डॉ. संजीव शुक्ला, एएसपी शशिमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
यहाँ भी देखे – कांग्रेस की हालत पस्त, प्रियंका गांधी को लाने की मांग
Add Comment