छत्तीसगढ़सियासत

कर्नाटक चुनाव: CM ने कहा राहुल गांधी जहां गए वहां हुआ बंटाधार, अब कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी

रायपुर। कर्नाटक में भाजपा की जीत की ओर हैं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इससे उत्साहित कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने बाजों के साथ नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर की और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जश्न के दौरान सीएम रमन सिंह भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और खुशी में शरीक हुए। वहां सीएम ने कहा कि सिर्फ कर्नाटक नहीं देश के लिए तस्वीर साफ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी पर देश ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस को नकार दिया है। 2019 की स्थिति साफ है, कांग्रेस देश के सिर्फ 6 प्रतिशत राज्य में सिमट कर रह गई है।

कांग्रेस खत्म हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक में भाजपा के सीएम चेहरा येदियुरप्पा को बधाई दी। ईवीएम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को बचाने के लिए ईवीएम को हर बार दोषी बताती है। राहुल गांधी जहां-जहां गए, वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ है और अब छत्तीसगढ़ की बारी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने से हमें फायदा है, हम चाहते है राहुल गांधी यही रह जाएं, इससे कांग्रेस का जल्दी बंटाधार होगा। वहीं कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी होगी। कांग्रेस को ढूंढने के लिए जगह-जगह दौरा करना पड़ेगा।

यहाँ भी देखे – कर्नाटक में अतिआत्मविश्वास ले डूबा कांग्रेस को, महंगा पड़ गया जेडीएस-बसपा को साथ न लेना

Back to top button
close