रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 17, 18 और 19 मई को प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कोरबा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मई को रायपुर से सवेरे 10.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 11.30 बजे कोरबा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय करतला पहुंचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कोरिया जिले के विकासखंड मुख्यालय खडग़वां और दोपहर 4.15 बजे ग्राम दुबछोला की स्वागत सभाओं में शामिल होंगे। विकास यात्रा दोपहर 3.45 बजे कोरिया जिले के ग्राम अखराडांड पहुंचेगी, जहां ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे चिरमिरी आएंगे और वहां रोड शो के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम चिरमिरी में करेंगे। डॉ. सिंह अगले दिन 18 मई को चिरमिरी में सवेरे 9.30 बजे प्रेस कांफ्रेस के बाद 10.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे बलरामपुर जिले के ग्राम गणेश मोड़, दोपहर 3.50 बजे जिला मुख्यालय बलरामपुर और शाम 5.10 बजे पस्ता की स्वागत सभाओं में शामिल होंगे। डॉ. सिंह शाम 6.10 बजे राजपुर आएंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे। 19 मई को राजपुर में सवेरे 9.30 बजे प्रेस कांफ्रेस के बाद सुबह 10.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे सूरजपुर जिले के ग्राम उचडीह पहुंचेंगे और वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह दोपहर 3 बजे कोरबा जिले के ग्राम गुरसिंया (पोड़ी-उपरोड़ा) में स्वागत सभा के बाद दोपहर 3.50 बजे विकासखंड मुख्यालय कटघोरा में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। विकासयात्रा शाम 5.10 बजे ग्राम छुरीकला, शाम 5.45 बजे जमुनापाली के जेलगांव चौक और शाम 6.10 बजे दर्री पहुंचेगी, जहां ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। डॉ. सिंह शाम 7 बजे जिला मुख्यालय कोरबा पहुंचेंगे और वहां रोड शो के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे।
यहाँ भी देखे – VIDEO : विकास वॉर, अब आमिर खान का वीडियो जारी, मुंगेरीलाल का सपना टूटा, विकास देख कांग्रेसियों का पसीना छूटा
Add Comment