छत्तीसगढ़स्लाइडर

कलेक्टोरेट परिसर में हार्ट अटैक से बाबू की मौत… छुट्टी के बाद बाइक से जा रहा था घर…

धमतरी। कलेक्टोरेट के अभिलेखागार शाखा में पदस्थ बाबू की बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में ही मौत हो गई। बाबू लखन लाल साहू छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाइक से निकल रहे थे। परिसर में ही वे अचानक गिर गए और उसकी मौत हो गई।



ग्राम रूद्री के महानदीपारा निवासी लखन लाल साहू कलेक्टोरेट के अभिलेखागार में पदस्थ हैं। बुधवार को वे कार्यालय में पूूरे समय रोज की तरह की कार्य किए। छुट्टी होने के बाद शाम 5.30 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ घर जाने के लिए निकले।

परिसर में स्थित स्टैंड से बाइक निकाली और चलाते हुए कलेक्टोरेट परिसर से निकल रहे थे। परिसर में बाइक सहित अचानक गिर गया। साथी कर्मचारी दौड़कर वहा पहुंचे और तत्काल उसे ट्रेजरी दफ्तर के पास लेकर आए।

तत्काल संजीवनी एंबुलेंस 108 को बुलाया गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक से मौत हुई होगी।

यह भी देखें : मध्य प्रदेश में मतदान करा रहे तीन पीठासीन अधिकारियों को Heartattack…मौत…चुनाव आयोग ने की 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा…

Back to top button
close