रायपुर। विकास यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह रविवार को सुकमा जिले के गादीरास पहुंचे। यहां आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक देश में सिर्फ गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओ का नारा लगाते हुए राज किया है। उन्होंने कहा कि लेकिन जब से छग में भाजपा की सरकार बनी है तब से यहां लगातार विकास कार्य हो रहे है। यहां उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में उनकी सरकार ने सड़कों के जाल से लेकर अंधेरे में डूबे गांवों को रोशन करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गादीरास पहुंचे। यहां आमसभा को उन्होंने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने आज भी अपने भाषण में दोहराते हुए कहा कि विकास यात्रा को वे तीर्थ यात्रा से कम नहीं मानते। उन्होंने कहा कि गादीरास में साफ-सुथरे मन के लोग रहते है। इस विकास यात्रा के जरिए 15 साल के से विकास और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का प्रयास करता हूं। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान क्षेत्र के लिए 90 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दीं।
यहाँ भी देखे – छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में आ सकता है तूफान, अलर्ट जारी…
Add Comment