मुंगेली। दोस्त की बारात में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वहीं उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंगेली के जमहा निवासी विवेक भास्कर अपने मोटरसाइकिल से अपने दो दोस्तों के साथ बीती रात कवर्धा जिले के कोलेगांव में अपने दोस्त की बारात में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के अनुसार बारात में शामिल होने के बाद देर रात विवेक जब अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बारात से वापस घर लौट रहा था तभी मुंगेली के सिटी कोतवाली के शीतलकुंडा गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में घायल हुए तीनों युवकों को गंभीर स्थिति में मुंगेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया इसी दौरान रास्ते मे विवेक ने दम तोड़ दिया, वही दो अन्य युवक अशोक यादव व दिलेश्वर ध्रुव घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है बहरहाल दोनों का उपचार जारी है।
यहाँ भी देखे – EXCLUSIVE : तेल-घी गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाडिय़ां मौके पर
Add Comment