छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR करने पहुंचे भाजपाई

रायपुर। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय द्वारा अपने फेसबुक पेज पर मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ गलत जानकारी देते हुए कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरजोर व कड़ा विरोध किया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास उपाध्याय के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए गुढिय़ारी थाने में एफआईआर दर्ज कर जल्द से जल्द दोषी को गिरफतार करने की मांग की है। गौरतलब है कि इन दिनों सभी दलों के नेता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वहीं दल के आधार पर नेता कार्यकर्ता एक दूसरे को घेरने में लगे रहते हैं। साथ ही कार्टुन बनाकर मजाक बनाने का कार्य भी करते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने रामनगर क्षेत्र में विशाल दिशा निर्देशक बोर्डो का बीते दिन आए आंधी-तुफान में गिरना कहते हुए आमजन को नुकसान होने की बात कही है।



बोर्ड को खड़ा करने मेें लापरवाही बरतने और लोक निर्माण मंत्री पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। जबकि वास्तविकता यह है कि वे विशाल बोर्ड मार्च माह में लोक निर्माण विभाग द्वारा संबंधित सड़क चौड़ीकरण और डिवाडर के निर्माण के दौरान सुरक्षित तरीके से निकाल कर खाली स्थान पर व्यवस्थित तौर पर रखा गया है। कांग्रेसी विकास उपाध्याय द्वारा इस तरह की झूठी जानकारी देने व फेसबुक पर पोस्ट करने से भाजपा कार्यकर्ता भड़के उठे। उन्होंने विकास पर आरोप लगाया कि वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। साथ जनता का गुमराह कर मंत्री राजेश मूणत को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास उपाध्याय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया में ही लाईव चलाकर सत्यता उजागर की है। साथ ही लगातार सोशल मीडिया में हो रहे इस तरह के दुष्प्रचार को तत्काल रोकने और दोषी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। थाने में शिकायत करने मंडल अध्यक्ष पवन केशरवनी, बजरंग खण्डेलवाल, प्रकाश यादव, दीनानाथ शर्मा, विनोद अग्रवाल, प्रितम ठाकुर, विशेष विद्रोही, राजेश देवांगन, पुरूषोत्तम मोवले, खेमलाल साहू, शुभम यादव, राजकुमार यादव, लक्ष्मी यादव, कल्याणी वर्मा, रत्ना ठाकुर, शमसुन निशा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
close