Breaking Newsछत्तीसगढ़

विकास यात्रा में शामिल होने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज 12 मई से शुरू हो रही विकास यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रमन सिंह जगदलपुर पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी विकास यात्रा का पहला चरण 12 मई को बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा से शुरू होगा। यात्रा का पहला दौर 11 जून तक चलेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे नई दिल्ली से सीमा सुरक्षा बल के विमान द्वारा रवाना होकर जगदलपुर (बस्तर) पहुंचे।


राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के साथ ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आएंगे और वहां हरी झण्डी दिखाकर छत्तीसगढ़ सरकार की विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री सिंह सर्किट हाऊस आएंगे और वहां कुछ देर रूकने के बाद दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर जाएंगे। श्री राजनाथ सिंह जगदलपुर से सीमा सुरक्षा बल के विमान द्वारा अपरान्ह 3.10 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। विकास यात्रा के प्रथम दिवस पर दंतेवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जिले की जनता को लगभग 450 करोड़ रूपए के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

यहाँ भी देखे – केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय, शनिवार को दंतेवाड़ा में विकास यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Back to top button
close