छत्तीसगढ़

IAS अफसर के प्रभार बदले: रेणु पिल्ले प्रशासन अकादमी की महानिदेशक, सुनील कुमार को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी, IAS विश्वेश कुमार बलौदाबाजार डिवीजन के DFO बनाए गए

रायपुर। चुनाव के पहले अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को कुछ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए गए। आईएएस रेणु जी पिल्लेको छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वर्तमान में रेणु जी पिल्ले विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी व सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर थीं। रेणु पिल्ले के महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के पदभार ग्रहण करने के बाद आईएएस एम गीता प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी। आईएएस अमृत कुमार खलखो को राजस्व मंडल बिलासपुर में सदस्य बनाया गया है। श्री खलखो राजस्व मंडल बिलासपुर के सचिव पद पर पदस्थ थे।

आईएएस सीएस डेहरे को राजस्व मंडल बिलासपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। वे बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अपर आयुक्त के पद पर थे। आईएएस एस प्रकाश को मिशन संचालक, सर्व शिक्षा अभियान, संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस श्री प्रकाश अभी लोक शिक्षण विभाग के संचालक पद है। आईएएस सुनील कुमार जैन को संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार जैन पंजीयक सहकारी संस्थाएं है। आईएफएस विश्वेश कुमार को दी गई प्रतिनियुक्ति को निरस्त करते हुए उन्हें बलौदाबाजार डिवीजन का डीएफओ नियुक्त किया गया है।

यहाँ भी देखे – मुंबई में सुपरकॉप हिमांशु रॉय ने की खुदकुशी, मुंह में डालकर रिवॉल्वर दाग दी गोली

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471