Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

2003 से चला विकास का सिलसिला, भय, आतंक, भूख और पलायन हुआ खत्म : डॉ. रमन सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को नया रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद के नए भवन के ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को 12 मई से प्रारंभ होने जा रही भाजपा विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास यात्रा दो चरणों में होगी। इसमें पहले चरण में 12 मई से 11 जून तक यात्रा की जाएगी। पहले चरण में कुल 65 विधानसभा का वो दौरा करेंगे। इस दौरान 16 रोड शो, 38 स्वागत सभाएं और 39 जगहों पर सभाएं होगी। इस दौरान 39 हजार 500 करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन के विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी। दूसरी चरण की विकास यात्रा 16 अगस्त से 30 सितंबर तक होगी। मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में पिछले तीन कार्यकालों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी वीडियों के माध्यम से प्रदर्शित की। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के 14 साल पूर्ण हो चुका है। 2003 से विकास का सिलसिला चल रहा है। अगर 2003 को पलटकर हम याद करते हैं जो भय, आतंक , भूख और पलायन दिखता है जो अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जनता के आशीर्वाद और प्रेम और उनके आशीर्वाद को धन्यवाद की यात्रा है।


डा. सिंह ने कहा कि यह संयोग है कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जो वर्ष 2003 तक हमारे प्रभारी थे। अब वर्ष 2018 की विकास यात्रा में आशीर्वाद देने आ रहे हैं। वे सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में हमने कुशासन के चलते जो प्रताडऩा झेला है और उसके बाद हमें जो आशीर्वाद मिला और विकास की राह में जो बढ़े है वो आज तक अनवरत जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। बीजापुर दंतेवाड़ा, सुकमा के गांवों तक सड़क बन चुका है। आज यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है, जबकि 2003 में बस्तर अंधेर में जी रहा था। आज यहां न केवल शिक्षा का बल्कि स्वास्थ्य का भी विकास हुआ है। बस्तर और सरगुजा विकास के मामले में प्रदेश के अन्य जिलों के बराबर है। सबसे ज्यादा बीजापुर में विकास हो रहा है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा है। केंद्र सरकार भी इस क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में कल राजनाथ सिंह आ रहे हैं, उसके अलावा विकास यात्रा के दौरान नितिन गड़करी, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, स्मृति इरानी, जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान सहित और भी कई मंत्री आयेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

यहाँ भी देखे – शिक्षाकर्मी आर-पार के मूड में, 4 बजे करेंगे फैसला, सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम तो फिर आंदोलन के लिए तैयार रहे

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471