
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसके पाटिल सहित विश्वविद्यालय के 7 अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के द्वारा शासकीय राशि का गबन व 1 करोड़ 26 लाख 70 हजार 880 रूपए के भ्रष्टाचार किए जाने के मामले में न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी के आदेश की कॉपी लेकर एफआईआर कराने की मांग को लेकर थाना पहुंचे युवा जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोर्ट के आदेश के संदर्भ में विनोद तिवारी कोर्ट की कॉपी लेकर तेलीबांधा थाना पहुंचे थे, जहां दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए उल्टे दोषियों को राज्य शासन के इशारे पर संरक्षण देते हुए शिकायतकर्ता विनोद तिवारी सहित युवा जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में रायपुर संभाग के युवा जनता कांग्रेस जे के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा आज शाम राज्य शासन का पुतला दहन किया जाएगा।
यहाँ भी देखे – केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय, शनिवार को दंतेवाड़ा में विकास यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी