नारायणपुर। आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान 14 मई को आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया। आम सभा जिला मुख्यालय नारायणपुर स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित है। श्री कश्यप ने विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन की सभी तैयारियों गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने दर्शक दीर्घा में पर्याप्त मात्रा में कुर्सी लगाने को कहा। श्री कश्यप ने तेज धूप में पेयजल व्यवस्था और बे-मौसम बारिश से बचाव के सभी इंतजाम पूरे करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दर्शक दीर्घा में पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाये। इसके साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जाये, विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अभी से व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली जाये। मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारण आम जनता को परेशानी न हो। इस बात का भी ध्यान रखा जाये। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आम सभा की तैयारियों की और अन्य इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी।
यहाँ भी देखे – रमन सिंह ने बेंगलुरू के हब्बल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो
Add Comment