रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 12 मई को दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। वहां से 11.40 बजे दंतेवाड़ा आएंगे। दोपहर 12.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे बस्तर जिले के ग्राम बड़ेकिलेपाल (विकासखण्ड-चित्रकोट), शाम 4 बजे तोकापाल और शाम 4.40 बजे केशलूर में स्वागत सभा को संबोधित करेंगे। शाम को 5.20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के बाद शाम 6.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात में जगदलपुर में विश्राम करेंगे। शनिवार (13 मई) को मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। उसके बाद 11 बजे हेलीकॉप्टर से सुबह साढ़े ग्यारह बजे सुकमा जिले के ग्राम गादीरास (विकासखण्ड-कोंटा) पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बस्तर में स्वागत सभा को संबोधित करने के बाद तीन बजे ग्राम भानपुरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम रमन सिंह शाम को 4.30 बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम दहीकोंगा (विकासखण्ड-कोण्डागांव) और 5.25 बजे बनियागांव में स्वागत सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.15 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होंगे। शाम को ही सात बजे वे आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम कोण्डागांव में करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 14 मई को सवेरे 9.30 बजे पत्रकारों से चर्चा के बाद सुबह 11 बजे कोण्डागांव से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम फरसगांव (विकासखण्ड-केशकाल) में स्वागत सभा में शामिल होने के बाद शाम चार बजे केशकाल (जिला-कोण्डागांव) आएंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह शाम 5.15 बजे जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचेंग और रोड शो में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर में रात्रि विश्राम करेंगे।
यहाँ भी देखे – भाजपा की विकास यात्रा का जबाव कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा, 13 मई से 13 जून तक चलेगी, एनएसयूआई को मिली जिम्मेदारी
Add Comment