रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिए गए। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत अधिक रहा। सुबह स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने आज माशिमं कार्यालय में दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया। बारहवीं में परीक्षा परिणाम इस बार 77 प्रतिशत रहा। जिसमें लड़किया आगे रही। 79.40 प्रतिशत छात्राएं और 74.45 छात्र उत्तीर्ण हुए, वहीं 10 वीं की परीक्षा परिणाम 68.40 प्रतिशत रहा। इसमें भी छात्राएं आगे रही। छात्राएं 69.40 व छात्र 66.42 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। 12वीं परीक्षा में बलौदाबाजार सिमगा के शिव कुमार पाण्डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं जशपुर के यज्ञश सिंह चौहान ने 10वीं में टॉप किया है। बारहवीं बोर्ड में इस साल दो लाख 67 हजार 936 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, वहीं 10वीं में 3 लाख 96 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट सीजीबीएसई के अलावा अन्य वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
टॉप-10 सूची में लड़के आगे रहे:
दसवीं और बारहवीं के परिणाम आज जारी किए गए। परीक्षा में जहां लड़कियां आगे रही, वहीं दसवीं के टॉपर सूची में लड़के आगे रहे। दसवीं की टॉपर सूची में 15 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
दसवीं के टॉपर:
1. यज्ञेश सिंह चौहान – 98.33
2. मानसिंह मिश्रा- 98.00
3. अनुराग दुबे- 97.67
4. मोहित साहू- 97.50, महेश्वरी साई- 97.50
5.भास्कर यादव-97.17, रौशन तिवारी, 9717
6. विनीता पटेल-97.00
7. जाह्नवी पटेल- 96.83, तन्नू यादव- 96.83, जया पांडेय-96.83, तुषार-96..83, प्रकाश कश्यप- 96.83 चुनेश्वरी साहू-96.83
8.स्पंदन दास- 96.67, मानस पटेल- 96.67, अर्चना नंदे-96.67, पूजा पटेल -96.67, आदर्श कुमार महतो,96.67
9. योगराज यादव- 96.50, दिनेश भोई -96.50, अमन सुषमाकर-96.50,अमिषा 96.50, नंदलाल-96.50
10 गणेश कुमार मेश्राम, 96.33
बारहवीं के टॉपर:
पहले स्थान पर बलौदाबाजार के सिमगा के शिवकुमार पांडे
दूसरे स्थान पर बिलासपुर की संध्या कौशिक (97.40)
तीसरे स्थान पर दुर्ग के शुभम गंधर्व (97.20)
तीसरे स्थान पर भिलाई के शुभम कुमार गुप्ता (97.40)
चौथे स्थान पर दुर्ग के विनय चौहान (96.80)
चौथे स्थान पर बिलासपुर के हेमंत कुमार साहू (96.80)
चौथे स्थान पर रायगढ़ के अंकित उपाध्याय (96.80)
पांचवें स्थान पर दुर्ग की यशस्वी वर्मा (96.40)
पांचवें स्थान पर राजनांदगांव के नोहर (96.40)
पांचवें स्थान पर बिलासपुर के कपिल साय (96.40)
छठवें स्थान पर रायपुर के ऋषभ देव कुर्रे (96.20)
छठवें स्थान पर जांजगीर के आलोक कुमार होता (96.20)
छठवें स्थान पर कोरबा के शिवम कंवर (96.20)
सातवें स्थान पर आस्था लता (96)
सातवें स्थान पर बिलासपुर के आयुष सिंह ठाकुर (96)
सातवें स्थान पर बिलासपुर की अदिति पांडे (96)
सातवें स्थान पर डुमनहिल संध्या सिंह (96)
आठवें स्थान पर जांजगीर के बलौदा के दिनेश (95.80)
आठवें स्थान पर बिलासपुर प्रकाश कुमार (95.80)
नौवें स्थान पर राजनांदगांव की चंचल वर्मा (95.60)
नौवें स्थान पर बिलासपुर के शुभम विश्वकर्मा (95.60)
नौवें स्थान पर रायगढ़ की अंचल गुप्ता (95.60)
दसवें स्थान पर कसडोल के कडगी के दीपक कुमार जायसवाल (95.20)
दसवें स्थान पर बलौदाबाजार की दुर्गेश्वरी साहू (95.20)
दसवें स्थान पर रायपुर के हरीश कुमार रात्रे (95.20)
दसवें स्थान पर राजनांदगांव के घनश्याम कुमार वर्मा (95.20)
दसवें स्थान पर बिलासपुर अमित कुमार (95.20)
दसवें स्थान पर बिलासपुर की सुरुचि साहू (95.20)
दसवें स्थान पर रायगढ़ के विनय कुमार महंत (95.20)
यहाँ भी देखे – 10-12वीं बोर्ड : मेरिट में आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Add Comment