Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर
इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन…बॉलीवुड में शोक की लहर…

नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।
बता दें कि निम्मी ने 16 साल से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था। उनका असली नाम नवाब बानो था।
निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी को राजकपूर ने ब्रेक दिया था। राजकपूर ने निम्मी को अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया था।